बहराइच: राजकीय पॉलिटेक्निक के पास से थाना दरगाह पुलिस ने 12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
थाना अध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि बहराइच राजकीय पॉलिटेक्निक के पास से एक अभियुक्त जिसका नाम राज उर्फ पप्पू है को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।