बहराइच: भाटनपुरवा में टेंट लगाते समय श्रमिक को लगा करंट, हुई मौत
कोतवाली देहात इलाके के चौखड़िया गांव निवासी राहुल कोतवाली देहात क्षेत्र के भाटनपुरवा गांव में टेंट लगाने गया था। टेंट लगाते समय अचानक 11000 लाइन की चपेट में आने से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।