बहराइच: सेमरीमलमला गांव में मगरमच्छ के हमले से किशोर हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरीमलमला गांव में तालाब में पानी लेने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों द्वारा मंगलवार शाम को जानकारी देते हो बताया कि विशाल सौच के बाद पानी लेने के लिए तालाब के पास गया मगरमच्छ ने हमला किया है। इलाज जारी है