बहराइच: चहलवा इलाके में स्थित घाघरा नदी में डूबे युवक का मिला शव,शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
घाघरा नदी में सोमवार को एक युवक खेत से वापस लौटते समय पैर फिसलने से डूब गया था। जिसकी परिजनों व पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर नदी में तलाश की थी। मंगलवार को उसका शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुजौली थाना क्षेत्र के चहलवा के मजरा कुरकुरी कुआं निवासी सुनील रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।