बहराइच: कमोलिया बाजार से कोतवाली देहात पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने कुमोलिया बाजार से दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि अभियुक्ति के विरुद्ध माननीय अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट कोड पर आज पेशी नियत थी और अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया है।