रामपुर मनिहारन: नानौता थाने में बच्चों ने सीखे सुरक्षा के गुर, पुलिस ने महिला सुरक्षा, बाल अधिकार और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी
नानौता क्षेत्र के गांव आभा स्थित प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने थाना नानौता पहुंचकर महिला सुरक्षा, बाल अधिकारों और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में शनिवार दोपहर दो बजे जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस पर विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।