रामपुर मनिहारन: पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ में गौकशी की साजिश नाकाम, एक आरोपी घायल होकर गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार और गोवंश
थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बड़गांव मल्लीपुर रोड स्थित आम के बाग में पहुंची, जहां ट्यूबवेल के पीछे एक गोवंश बंधा मिला और दो लोग उसे काटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई।