रामपुर मनिहारान के पास दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन पुल पर काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुल निर्माण में लगे एक मजदूर की जेसीबी मशीन से पिलर उठाते समय तार टूटने से पिलर के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया। हादसा उस समय हुआ, जब जेसीबी की मदद से भारी पिलर को स्थापित किया जा रहा था।