दमोह: नागपंचमी पर जटाशंकर मंदिर में भव्य दंगल, बुंदेलखंड सहित कई जिलों से पहुंचे पहलवान, सैकड़ों दर्शकों ने देखे दांव-पेंच
Damoh, Damoh | Aug 17, 2026 दमोह के जटाशंकर मंदिर परिसर में नागपंचमी पर सोमवार को स्व. चंद्रशेखर पाठक की स्मृति में विशाल दंगल आयोजित हुआ। बुंदेलखंड सहित सागर, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, जबलपुर और कटनी से पहलवान पहुंचे। बड़े पहलवानों के साथ बच्चों ने भी दांव-पेंच दिखाए। बारिश के चलते वाटरप्रूफ टेंट में कुश्ती कराई गई। सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी रही। विजेताओं को सम्मानित किया।