*मटौंध में शादीशुदा महिला से गलत काम, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल - ASP मेविस टॉक*
*बांदा।* थाना मटौंध क्षेत्र से एक शादीशुदा बालिग महिला के साथ गलत काम का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सूचना प्राप्त हुई थी कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले दो पूर्व परिचित व्यक्तियों ने उसके साथ गलत काम किया है। सूचना पर उच्चाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और महिला की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया है। वहीं दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर * मेविस टॉक* ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।
Atarra, Banda | Sep 16, 2026