#बालाघाट
संत शिरोमणि रविदास जी के सामाजिक समसरता एवं समानता का संदेश देने जिले में 20 अगस्त से निकाली जायेंगी कलश यात्रा
संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश में उनके जीवन दर्शन तथा समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय, एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्यं से श्री गुरू रविदास महाराज समसरता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बालाघाट जिले में 20 अगस्त से प्रारंभ होने वाले इस संकल्प अभियान एवं यात्रा की तैयारियों को लेकर आज 18 अगस्त को अपर कलेक्टर श्री जी एस धुर्वे की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं सामाजिक लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा के मार्ग एवं उसमें शामिल होने वाले ग्रामों में कार्यक्रम आयोजन के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय बालाघाट में 20 अगस्त, 2026 को बुढी स्थित संत रविदास मंदिर में कलश वंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पावन कलश को कलश रथ में स्थानीय रविदास मंदिर एवं ग्राम स्तर तक ले जाया जाएगा। कलश यात्रा जिले में 20 अगस्त से 10 सितम्बर 2026 तक निर्धारित मार्ग पर आयोजित की जाएगी। बैठक में तय किया गया कि कलश यात्रा 20 अगस्त को बुढी-बालाघाट से प्रारंभ होकर लालबर्रा विकासखंड के ग्राम गर्रा पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेगी।
21 अगस्त को यात्रा गर्रा से अमोली होते हुए बोरी पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम बोरी में करेगी। 22 अगस्त को बोरी से कलश यात्रा कटंगी विकासखंड के ग्राम कटेदरा होते हुए बासी पहुंचेगी और रात्रि विश्राम बासी में करेगी। 23 अगस्त को यात्रा बासी से पौनिया पहुंचेगी और रात्रि करेगी, 24 अगस्त को पौनिया से यात्रा प्रारंभ होकर सोनेगांव होते हुए बोथवा पहुंचेगी और रात्रि विश्राम बोथवा में करेगी। 25 अगस्त को यात्रा बोथवा से प्रारंभ होकर बोनकट्टा होते हुए हरदोली पहुंचेगी और रात्रि विश्राम हरदोली में करेगी तथा 26 अगस्त को हरदोली से यात्रा प्रारंभ होकर सावरी होते हुए नांदी पहुंचेगी और रात्रि विश्राम नांदी स्थित मंदिर में करेगी।
कलश यात्रा 27 अगस्त को नांदी से प्रारंभ होकर खैरलांजी विकासखंड के ग्राम मिरगपुर, कटोरी पहुंचेगी और रात्रि विश्राम कटोरी में करेगी। 28 अगस्त को कटोरी से अतरी होते हुए नोनसा पहुंचेगी और रात्रि विश्राम नोनसा में करेगी। 29 अगस्त को नोनसा से यात्रा प्रारंभ होकर वारासिवनी विकासखंड के ग्राम बघोली, बकेरा होते हुए नारवांजपार पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 30 अगस्त को नारवांजपार से यात्रा शुरू होगी और खण्डवा होते हुए वारासिवनी पहुंचेगी और रात्रि विश्राम वारासिवनी में करेगी। 31 अगस्त को यात्रा वारासिवनी से शुरू होकर किरनापुर विकासखंड के वारा होते हुए बटरमारा पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। 01 सितम्बर को यात्रा बटरमारा से शुरू होकर बोडूंदा व खारा पहुंचेगी एवं रात्रि विश्राम खारा में करेगी। 02 सितम्बर को यात्रा खारा से प्रारंभ होकर नेवरगांवकला होते हुए नक्सी पहुंचेगी और नक्सी में रात्रि विश्राम करेगी। 03 सितम्बर को यात्रा नक्सी से बम्हनगांव, पाला, किरनापुर होते हुए वारा पहुंचेगी और वारा में रात्रि विश्राम करेगी।
कलश यात्रा 04 सितम्बर को वारा से प्रारंभ होकर लांजी विकासखंड के ग्राम टेमनी व भानेगांव पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। 05 सितम्बर को भानेगांव मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर बोरी होते हुए टेडवा पहुचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। 06 सितम्बर को टेडवा से यात्रा शुरू होगी और देवलगांव में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा 07 सितम्बर को देवलगांव से पालडोंगरी पहुचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। 08 सितम्बर को पालडोंगरी से बेलगांव पहुंचकर यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। 09 सितम्बर को लांजी में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी और 10 सितम्बर को लांजी से प्रारंभ होकर यात्रा आवा पहुचेगी और उसका समापन होगा।
स्थानीय स्तर पर होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
अभियान के दौरान कलश यात्रा में चिन्हित स्थानीय मंदिरों में विविध स्वरुप के आयोजन यथा सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प और अन्य स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय संतों, गुरुओं, समाज के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में कलश यात्रा के दौरान प्रत्येक विकासखंड के लिए रथ प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया और इसके लिए जनजातीय कार्य विभाग के अधीक्षक को नियुक्त किया गया है। सामाजिक पदाधिकारियों को भी यात्रा रथ प्रभारी बनाया गया है।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर, नगर पालिका सीएमओ श्री सुर्यप्रकाश उके, श्री बसंत कुमरे, भैयालाल मोहबे, हरिशचंद मोहबे, साहेबलाल बरैया एवं श्री छविलाल भोंडेकर उपस्थित थे।
#CMMadhyaPradesh #socialwelfaremp #SCWelfareMP #JansamaparkMP