बेरो: बेड़ो व नरकोपी थाना में आज जन शिकायत समाधान शिविर, पुलिस ने लोगों से भाग लेने की अपील की
Bero, Ranchi | Jul 14, 2026 बेड़ो व नरकोपी थाना में 15 जुलाई को जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित होगा। बेड़ो थाना में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा नरकोपी थाना में दोपहर 2 बजे से शिविर लगेगा। जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, चोरी सहित पुलिस से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर मौके पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। थाना प्रभारियों ने लोगों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की