कायाकल्प अभियान के तहत सरकारी भवनों के जीर्णोद्धार एवं रंग-रोगन कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*
*पंचायत सरकार भवन, चांदपुर पूर्वी, प्रखंड - समेली का लिया जायजा, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश*
*कटिहार:25 नवंबर 2026*
*कायाकल्प अभियान* के तहत जिले में सरकारी भवनों के जीर्णोद्धार, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी क्रम में *जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* आज क्षेत्र भ्रमण पर कार्यों का निरीक्षण करने हेतु निकले इसी क्रम में *पंचायत सरकार भवन, चांदपुर पूर्वी, प्रखंड - समेली* का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन के रंग-रोगन, मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अभिलेखों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की।
*निरीक्षण की मुख्य बिंदु:*
*1. जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा:*
जिलाधिकारी ने भवन की छत, दीवारों, खिड़की-दरवाजों एवं फर्श की मरम्मत कार्य को देखा। उन्होंने कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि रंग-रोगन का कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप हो, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*2. पंचायत सरकार भवन को बनाया जाए सुविधायुक्त:*
जिलाधिकारी ने कहा - *"पंचायत सरकार भवन ग्रामीण जनता का अपना भवन है। यहां आम लोगों को सभी सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलनी चाहिए। इसलिए भवन न सिर्फ बाहर से सुंदर दिखे, बल्कि अंदर से भी व्यवस्थित, साफ-सुथरा और सुविधायुक्त हो।"*
उन्होंने निर्देश दिया कि -
- भवन में सभी विभागों के लिए नाम पट्ट, सूचना पट्ट एवं नागरिक सुविधा पट्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
- बैठक हॉल, आरटीपीएस काउंटर एवं अभिलेखागार को व्यवस्थित किया जाए।
- भवन परिसर में वृक्षारोपण, पार्किंग एवं दिव्यांगजनों के लिए रैंप की व्यवस्था हो।
- सोलर लाइट एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
*3. अधिकारियों को निर्देश:*
जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, समेली एवं मुखिया, चांदपुर पूर्वी को निर्देश दिया कि जीर्णोद्धार कार्य को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण कराएं और कार्य पूर्ण होने के बाद भवन के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पंचायत सरकार भवनों में नियमित रूप से जनसेवाएं संचालित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी जिलाधिकारी से मिलकर पंचायत सरकार भवन के जीर्णोद्धार के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अब उन्हें प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
इस अवसर पर उपविक युक्त कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, समेली, अंचलाधिकारी, समेली, मुखिया, चांदपुर पूर्वी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
*जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar #katihar CMO Bihar Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Nov 25, 2026