जिलाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने किया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्लस टू नवाबगंज का निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश*
कटिहार,25 नवंबर 2026
आज दिनांक 25.11.2026 को जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्लस टू नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया।
*निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति, पठन-पाठन, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना का बारीकी से जायजा लिया।*
*कक्षा में स्वयं छात्र-छात्राओं से प्रश्न उत्तर कर उनके ज्ञान को जिला पदाधिकारी ने परखा* ।
*निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:*
*1. कक्षा निरीक्षण एवं बच्चों से संवाद:*
जिलाधिकारी ने कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 12वीं की कक्षाओं में जाकर बच्चों से गणित, विज्ञान एवं हिंदी विषयों पर प्रश्न पूछे तथा उनकी पढ़ाई की जानकारी ली। बच्चों को मन लगाकर पढ़ने एवं नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
*2. उपस्थिति पर जोर:*
शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति पंजी की जांच की गई। जिलाधिकारी ने कम उपस्थिति वाले छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित करने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया।
*3. आधारभूत संरचना:*
विद्यालय परिसर में शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान एवं कक्षा कक्षों की स्थिति देखी गई। जर्जर कक्षों की मरम्मत, पुस्तकालय को क्रियाशील करने तथा प्रयोगशाला में प्रायोगिक कक्षाएं नियमित कराने का निर्देश दिया गया।
*4. मध्याह्न भोजन एवं स्वच्छता:*
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई एवं भोजन कक्ष एवं परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
*5. बोर्ड परीक्षा की तैयारी:*
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की आगामी परीक्षा को देखते हुए कमजोर छात्रों के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श विद्यालय के रूप में इस विद्यालय की पहचान को और मजबूत करना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त कटिहार डॉ नेहा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर श्री सूरज कुमार , अपर समाहर्ता आपदा,विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
*जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,*
*कटिहार।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department #katihar
Katihar, Bihar | Nov 25, 2026