जिलाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने किया राजकीय बुनियादी विद्यालय बरेटा,फल्का का निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
कटिहार,25 नवंबर 2026
आज दिनांक 25.11.2026 को जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने राजकीय बुनियादी विद्यालय बरेटा, फल्का का औचक निरीक्षण किया।
*निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति, पठन-पाठन, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना का बारीकी से जायजा लिया।*
*निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:*
*1. उपस्थिति पर जोर:*
शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति पंजी की जांच की गई। जिलाधिकारी ने कम उपस्थिति वाले छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित करने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया।
*2. आधारभूत संरचना:*
विद्यालय परिसर में शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान एवं कक्षा कक्षों की स्थिति देखी गई। जर्जर कक्षों की मरम्मत, पुस्तकालय को क्रियाशील करने तथा प्रयोगशाला में प्रायोगिक कक्षाएं नियमित कराने का निर्देश दिया गया।
*3. बोर्ड परीक्षा की तैयारी:*
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की आगामी परीक्षा को देखते हुए कमजोर छात्रों के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त कटिहार डॉ नेहा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर श्री सूरज कुमार ,अपर समाहर्ता आपदा,विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
*जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,*
*कटिहार।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department #katihar
Katihar, Bihar | Nov 25, 2026