बंदरों से बचने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए इलेक्ट्रीशियन, मौत
भरवारी में हादसा, चार महीने पहले मोहल्ले के लोगों ने की थी तार हटाने की मांग; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
कौशाम्बी। भरवारी में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक इलेक्ट्रीशियन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शारदा प्रसाद उर्फ बबऊ केसरवानी (60) के रूप में हुई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार, शारदा प्रसाद मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मेहता रोड स्थित अमित पंजाबी के घर बिजली ठीक करने गए थे। वह छत पर काम कर रहे थे, तभी बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों से बचने के लिए वह दौड़े और इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत �