मुंगावली: तीन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
मुंगावली के टीएव्ही हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। लक्ष्य सुमन और अस्प्रीत सिंह ने वूशु में गोल्ड मेडल जीता, जबकि कुलजीत कौर का चयन संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब लक्ष्य और अस्प्रीत ग्वालियर में वूशु, जबकि कुलजीत भिंड में कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।