पटना ग्रामीण: बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने गर्दनीबाग में किया धरना प्रदर्शन
बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के द्वारा सोमवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे परीक्षा परिणाम आधारित अनुदान के बदले वेतन संरचना निर्धारित कर प्रति माह भुगतान करने की मांग की। वहीं यह धरना प्रदर्शन सोमवार से लेकर 14 फरवरी तक जारी रहेगा।