पटना ग्रामीण: जीवा ज्वैलरी शॉप से 40 लाख रुपये की ज्वैलरी लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
सगुना मोड़ स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप से 40 लाख रुपए की ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस ने दी है। इससे पहले भी इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से 31 पीस सोने और हीरे के ज्वेलरी, एक बाइक और जूता बरामद किया गया है।