पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम का किया गया आयोजन, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने लोगों की सुनी समस्याएं
भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता शामिल हुए। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं के जल्द निपटारे का निर्देश दिया।