ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस निरीक्षण किया गया
सुरक्षा मानकों एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश
आरा, दिनांक 19 नवम्बर 2026।
आज दिनांक 19 नवम्बर 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा ब्लॉक रोड, आरा स्थित जिला ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सतत निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ईवीएम/वीवीपैट मैनुअल के अनुरूप ईवीएम/वीवीपैट के भंडारण, रखरखाव एवं सुरक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
उक्त निरीक्षण के अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर; कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, आरा; प्रभारी पदाधिकारी, ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस-सह-सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, भोजपुर; प्रभारी पदाधिकारी, अग्निशमन, आरा तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
@iprdbihar
148 views | Bhojpur, Bihar | Nov 19, 2026