*व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में विशेष लोक अदालत का हुआ शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया उद्घाटन*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21 नवंबर 2026, शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव, जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं वादकारी उपस्थित रहे।
इस विशेष लोक अदालत के लिए *दो बेंच का गठन* किया गया है। इसमें *परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धारा 138 - चेक अनादरण* से संबंधित लंबित वादों को रखा गया था। गठित बेंच द्वारा पक्षकारों के बीच आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर मामलों का निपटारा कराया गया। इसके लिए न्यायालयों से प्राप्त मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को पूर्व में ही नोटिस निर्गत किया जा चुका था।
लोक अदालत के लाभ :-
*1.* पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होगी।
*2.* न्यायिक प्रक्रिया सरल और त्वरित होगी।
*3.* लोक अदालत में निपटाए गए मामलों में जमा की गई कोर्ट फीस की पूर्ण राशि वापस कर दी जाएगी।
*4.* लोक अदालत का निर्णय अंतिम होगा, जिसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव दिवाकर कुमार ने जिले के सभी अधिवक्ताओं तथा वादकारियों से अपील की है कि वे समय समय पर लगने वाले विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का निपटारा कराएं। अधिक जानकारी के लिए DLSA भोजपुर, आरा के कार्यालय से कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है।
@iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 21, 2026