न्यायालय सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं ब्रीफिंग की. न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा न्यायालय सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए—
प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन जांच: न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों एवं सामग्रियों की अनिवार्य तथा सघन जांच सुनिश्चित की जाए।
सतत निगरानी एवं नियंत्रण: संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध स्थिति में त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन: निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा उपकरणों की क्रियाशीलता बनाए रखी जाए।
कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन: प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी, संयम एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026