भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में अहर्ता तिथि 01.01.2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आज दिनांक 21.11.2026 को जिला अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) द्वारा विशेष अभियान दिवस (स्पेशल कैंप)का आयोजन किया गया।
विशेष अभियान के अवसर पर संबंधित बीएलओ द्वारा अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर पात्र निर्वाचकों से निर्वाचक सूची में पंजीकरण, विलोपन एवं संशोधन आदि हेतू विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त किया गया!
मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष अभियान का संबंधित पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कल दिनांक 22.11.2026(रविवार )को पुनः सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा स्पेशल कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विशेष अभियान दिवस के अवसर पर प्राप्त आवेदनों का संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा जांचोपरांत निष्पादन किया जाएगा।
विदित हो कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत दावा/आपत्ति का अंतिम तिथि 11.12.2026 निर्धारित है।
दावा/आपत्ति अवधि में अहर्ता प्राप्त नागरिक निर्वाचक सूची अंतर्गत अपना नाम पंजीकरण हेतू फॉर्म 6, दोहरी प्रविष्टि, मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित निर्वाचक का विलोपन हेतू फॉर्म 7 , निर्वाचक के नाम,पता एवं अन्य विवरणी में संशोधन अथवा एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरण हेतू फॉर्म 8 में आवेदन भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने मतदान केंद्र के बीएलओ को दे सकते हैं। या ऑनलाइन माध्यम से वोटर हेल्पलाइन ऐप अथवा आयोग के वेबसाइट वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर विहित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।
@iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 21, 2026