हल्द्वानी के गोरापड़ाव में 19 अगस्त को हुई लाखों की डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में करीब 50 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और रखवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर कार्यालय में हथियारों के बल पर करीब 8 लाख रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन व अंगूठियां लूटी थीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66 हजार रुपये, एक तमंचा और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Gorapadaw #RobberyCase #Robbery #CrimeNews #NainitalPolice #UttarakhandPolice #PoliceAction #CrimeNewsIndia #BreakingNews #UttarakhandNews #NainitalNews #HaldwaniExpressNews #CrimeInvestigation #PoliceInvestigation #SOG #LatestNews #NewsReels