गुमला: भारतमाला परियोजना के खरका पुल निर्माण स्थल पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने की गोलीबारी
Gumla, Gumla | Oct 24, 2026 गुमला सदर थाना क्षेत्र के खटवा नदी के समीप भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे ब्रिज निर्माण कार्य स्थल पर शनिवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर एक कर्मी को घायल कर दिया। घायल कर्मी की पहचान यूपी सहारनपुर निवासी मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।