शिवपुरी नगर: विधायक प्रीतम लोधी के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों निकाली आक्रोश रैली, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
शिवपुरी में आज पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के विरोध संपूर्ण ब्राह्मण समाज ने एकत्रित होकर आक्रोश रैली निकालकर विधायक प्रीतम लोधी पर कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा हैं। बता दें कि विधायक प्रीतम लोधी ने 14 सितम्बर को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी दिलीप मुद्गल के भाई के शोरूम के ताले तुड़वा दिया थे।