शिवपुरी नगर: दो दिन से लगातार दिखाई दे रहा है तेंदुआ, लोगों में बड़ी दहशत, नेशनल पार्क ने जगह-जगह एडवाइजरी के पर्चे चिपकाए
शहर से सटे इलाके में तेंदुए की दहशत बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार की रात तेंदुआ करबला के पुल पर स्पॉट हुआ था। लेकिन शनिवार की रात के बाद रविवार को भी तेंदुआ नोनकोल्हू की पुलिया के पास स्पॉट हुआ हैं। दो दिन लगातार तेंदुए के दिखाई देने से अब लोगों में दहशत ओर बढ़ गई हैं। इधर तेंदुए की मूवमेंट शहरी क्षेत्र के सटे इलाकों में देखते हुए एडवाइजरी के पर्चे चिपकाए है।