शिवपुरी नगर: लुधावली में टैक्सी ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की
विवेक यादव निवासी लुधावली थाना देहात ने बताया कि उसका भाई मुकेश यादव उम्र 22 वर्ष टैक्सी चलाता था। उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक ने फांसी क्यों लगाई फिलहाल इसका पता नहीं चल सकता है।