शिवपुरी नगर: झांसी तिराहा क्षेत्र में शराब के नशे में ड्राइवर ने थीम रोड के डिवाइडर पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, कोई जनहानि नहीं
शहर के झांसी तिराहा क्षेत्र में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला जहां बीती रात कार के ड्राइवर में थीम रोड़ के डिवाइडर पर कार को चढ़ा दिया। इससे थीम रोड़ की रैलिंग छतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की तेज रफ़्तार कार की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया जिससे बड़ी घटना घटने से बच गई। देहात थाना पुलिस ने कार जप्त कर जांच शुरू कर दी हैं।