शिवपुरी नगर: MLA देवेंद्र जैन के साथ ₹15 लाख की धोखाधड़ी का मामला आया सामने, कोतवाली थाने में 5 लोगों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज
शिवपुरी से बीजेपी विधायक देवेंद्र जैन की तेन्दू पत्ता फर्म के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश की तेन्दू पत्ता खरीदने वाली दो फर्मों ने विधायक की फर्म से 15 लाख 45 हजार रूपए की धोखाधड़ी किया है। विधायक के मुनीम की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।