शिवपुरी नगर: मनियर में जेठ का लड़का महिला और उसके परिवार को दे रहा जान से मारने की धमकी, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज
शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर में रहने वाली कौशल्या आदिवासी पत्नि महेश आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका जेठ का लड़का स्मैक और अन्य नशा करके उसे एवं उसके परिवार के साथ गाली गलौज करता है एवं जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसकी शिकायत उसने आज कोतवाली थाने ने करते हुए मदद की गुहार लगाई है।