शेखपुरा: महारानी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नरसिंहपुर गांव में निकाली गई कलश शोभायात्रा
नरसिंहपुर गांव में नवनिर्मित मा महारानी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 151 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाला। कलश शोभा यात्रा गांव के शिवमंदिर स्थित तालाब से जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गाजे-बाजे के साथ मां महारानी मंदिर तक निकल गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उम्र पड़ी। इस मौके पर श्री दिवाकर वेदांश जी महाराज मौजूद रहे।