लालबर्रा: नगपुरा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचा अमला, विरोध के बाद लौटा, किसान का कृषि कार्य ठप
लालबर्रा। ग्राम पंचायत नगपुरा में तहसीलदार न्यायालय लालबर्रा के आदेश पर शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने और आवेदक को खेत जाने का रास्ता दिलाने पहुंचा राजस्व व पुलिस का संयुक्त अमला 2 जून कों दोपहर 03 बजे अनावेदक के भारी विरोध के कारण बिना कार्यवाही किए बैरंग लौट आया। मौके पर तीखे विवाद की स्थिति निर्मित होने के कारण प्रशासन को अपनी कार्यवाही बीच में ही रो