हलसी: डीएम ने हलसी प्रखंड के शिवसोना गांव में निर्माणाधीन पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया
गुरुवार पूर्वाह्न 9 बजे DM मिथिलेश मिश्र ने हलसी प्रखंड के शिवसोना गांव स्थित निर्माणाधीन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. DM ने भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और समय सीमा के अनुरूप कार्यों की विस्तृत समीक्षा की.कार्य में अपेक्षित गति नहीं मिलने पर DM ने नाराजगी जताते हुए कार्यपालक अभियंता व संवेदक को तेजी लाने के निर्देश दिए.