कायमगंज: कायमगंज में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़े, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
कस्बा कायमगंज से सटे प्रेमनगर गांव में रविवार रात दो पक्षों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया।देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गांव में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।मारपीट की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है