बूंदी: भारतीय पार्श्व गायक रूपकुमार राठौड़ और गायिका सोनाली राठौड़ 19 नवंबर को बूंदी में देंगे अपनी प्रस्तुति
Bundi, Bundi | Nov 15, 2024 जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से 18 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले बूंदी महोत्सव में प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक रूपकुमार राठौड़ और गायिका सोनाली राठौड़ आगामी नवंबर 19 को अपनी प्रस्तुति देंगे। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि प्रसिद्ध पार्श्व गायक रूप कुमार राठौड़ व गायिका सोनाली राठौड़ बूंदी महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने बूंदी आ रहे हैं।