बूंदी: जिला चुनाव अधिकारी दिनेश धाभाई ने भाजपा को बताया विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी
Bundi, Bundi | Nov 15, 2024 भारतीय जनता पार्टी बून्दी द्वारा जिला संगठन पर्व कार्यशाला 2024 का आयोजन जिला चुनाव अधिकारी दिनेश धाभाई के आतिथ्य में किया गया। संगठन पर्व कार्यशाला 2024 को संबोधित करते हुए जिला चुनाव अधिकारी दिनेश धाभाई ने कहा कि भाजपा ही सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सक्रिय सदस्यों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।