बूंदी: कोर निदेशक से मिला हाड़ौती फॉरेस्ट टूरिज्म बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल, रामगढ़ के कोर एरिया में सफारी शुरू करने पर की चर्चा
Bundi, Bundi | Nov 15, 2024 नवगठित हाडौती फॉरेस्ट टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधीमंडल ने चेयरमेन काजी अहतशामुदीन की अगुवाई मे रामगढ टाईगर रिजर्व के कोर निदेशक व उपवन सरंक्षक संजीव शर्मा से मुलाकात कर रिजर्व सम्बन्धित विभिन्न मुददो पर विस्तृत चर्चा की।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीएफओ शर्मा से टाईगर कन्जर्वेशन प्लान टीसीपी को जल्द स्वीकृत करवाकर कोर एरिया मे सफारी शुरू करने की मांग की।