बूंदी: एथलीट अपने दिमाग को शरीर की तरह प्रशिक्षित करें: डॉक्टर जसवीर सिंह
Bundi, Bundi | Nov 15, 2024 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बाली बूंदी स्थित स्थानीय सेवा केंद्र के तत्वाधान में खेल संकुल में शुक्रवार को सुबह 7 बजे खिलाड़ियों के लिए खेल प्रदर्शन पर माइंड पावर का प्रभाव विषय पर माउंट आबू के आए डॉक्टर जसवीर सिंह ने टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मन अत्यंत शक्तिशाली है न केवल हमारे पास अपने विचार और व्यवहारों को निर्देशित करने की शक्ति है।