नईसराय: झांकियों में हवन और भंडारे का सिलसिला शुरू, कल से होगा विसर्जन
बीते नौ दिनों से चल रहे शारदेय नवरात्रि पर्व का झांकियों में भंडारे के साथ ही समापन हो गया। सोमवार की शाम 6 बजे से शुरू हुआ हवन और भंडारे के सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कई झांकियों में कल मंगलवार को भंडारा आयोजित कर प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इधर पुलिस प्रशासन ने भी प्रतिमा विसर्जन को लेकर खास एडवाइजरी जारी की है। क्षेत्र में सौ से अधिक झांकी लगाई गई हैं।