बड़गांव: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
उदयपुर: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर के मिनी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागवार संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में आमजन से जुड़े विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।