भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय की जयंती पर जिला पदाधिकारी ने दरोगा राय चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि*
================
छपरा, 02 सितंबर 2026
================
बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर आज *छपरा स्थित दरोगा राय चौक* पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने दरोगा राय चौक स्थित स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जयमित्रा देवी सहित जिला प्रशासन एवं सदर छपरा अनुमंडल प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने उनके जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय के आदर्शों, जनसेवा की भावना एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।
Saharsa, Bihar | Sep 2, 2026