बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड (फतेहपुर गांव) की 10 वर्षीय मासूम बच्ची सीमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
2 साल पहले एक हादसे में अपना एक पैर गंवा देने के बावजूद, सीमा का हौसला कम नहीं हुआ और वह पढ़ाई करने के लिए हर दिन 1 किलोमीटर तक एक पैर पर कूदकर (हॉप करके) स्कूल जाती थी.