फर्रुखाबाद: अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर गोल्डन बाबा ने कहा- यह महापाप है, यह सब कलयुग के कालनेमि है
अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर गोल्डन बाबा ने कहा राम मंदिर में चोरी महापाप है। यह जगन्य अपराध है नहीं होना चाहिए। इससे प्रदेश के अलावा देश के सभी सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंची है। यह निंदनीय कार्य है। यह कलयुग के राक्षस कालनेमि है। महाराज के शासन में सबको दंड मिल रहा है। उन्होंने कहा पाप छुपाने के लिए जितने भी कर लो जतन निश्चित होगा आपका पतन..