खजनी: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त को बांसगांव पुलिस ने पगार मोड़ से गिरफ्तार करके भेजा जेल
बांसगांव थाने की पुलिस ने मंगलवार भैंसा बाजार के पगार मोड़ के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी हरनहीं विकास नाथ जी क्षेत्र में गस्त पर निकले थे। चौकी प्रभारी को भैंसा बाजार ने पगार मोड़ के पास दो संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा।