खजनी: खजनी सर्किल का पदभार सम्भालने के बाद नवागत क्षेत्राधिकारी ने पत्रकारों से किया शिष्टाचार भेटवार्ता
खजनी के नवागत क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही ने खजनी सर्किल का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपने कार्यालय मे थानाध्यक्ष खजनी शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, एसएसआई बलराम पांडेय, विवेक चतुर्वेदी, राहुल मिश्रा एवं अन्य अधिनस्थ मातहतों के साथ मिलकर उनका परिचय प्राप्त करते हुए विभागीय दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीओ ने स्थानीय पत्रकारों के साथ शिष्टाचार भेंटवार्ता किया।