खजनी: कृषि विभाग द्वारा केवटली और विश्वनाथपुर गांव मे चौपाल लगाकर किसानों को फसलों की रक्षा तथा पैदावार बढ़ाने के बताए गए उपाय
कृषि विभाग द्वारा खजनी ब्लॉक के केवटली और विश्वनाथपुर गांव में चौपाल लगाकर किसानों को फसलों की रक्षा तथा पैदावार बढ़ाने के उपाय बताए गए। कृषि विभाग की तरफ से पीपीएस सुधीर कुमार ने फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले और संचारी रोग फैलाने वाले चूहे, छछुंदर से बचाव के उपाय बताए। राजकीय कृषि रक्षा इकाई पर उपलब्ध रसायनों एवं घरेलू उपायों की जानकारी दी।