खजनी: बेढ़ा मौजे के निवासी भारतीय सेना के शहिद जवान दीवाकर के परिजनों से मिलने उनके पैतृक निवास पर पहुंचे सहजनवा के विधायक
बीते दिनों उनवल नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 बेढ़ा मौजे के निवासी भारतीय सेना के जवान रामसांवर के मंझले बेटे दिवाकर के राजस्थान के बाड़मेर हेडक्वार्टर में 21 जुलाई को रात 9.30 बजे बिजली का करंट लगने से हुए हादसे में शहीद हो गए थे। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला ने शहिद दीवाकर के घर पहुंचकर परिवारीजनों को सांत्वना दिया।