खजनी: बेलघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो गाँव का युवक लेकर हुआ फरार
गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल छोर पर स्थित बेलघाट थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की किशोरी को संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र खाजो गाँव का एक युवक लेकर फरार हो गया है। किशोरी की माँ ने बेलघाट थाने में पहुँचकर इसकी शिकायत प्रार्थना पत्र देकर की है। किशोरी की माँ ने बताया है कि अपने बुआ के घर रिश्तेदारी में आया करता था।